सावधान
आप हो पूजनीय, आप हो स्वामी राम देव,
आप हो अग्निवेश या फिर आप अन्ना हजारे हो
आप ही हो जनता की आखरी उम्मीद
आप ही उनकी आखरी आशा के तारे हो
मगर श्री जय प्रकाश नारायण जैसी गलती आप दोहरा मत देना
गलती से भी इन राजनीतिज्ञयो को अपनी ऊँगली थमा न देना
वरना फिर कोई लालू बैठ कुर्सी पर आपके दम पर
इस देश के पशुयो का चारा खा जायेगा
या फिर कोई जार्ज इस देश के वीर जवानो के
ताबूतो में से कमिशन खा जायेगा
कंही फिर कोई अंहकारी राज नेत्री लगाकर आपात काल
कंही फिर जनता की आवाज़ को दबा न जाए
और फिर कंही किसी जय प्रकाश को जेल में
कोई खाने में धीमा जहर खिला न जाए
असल में जिस प्रणाली से ये सब चुन कर आये है
उसकी कमजोरी है ये की ये सब आकंठ तक भ्रष्टाचार में समाये है
है ये उम्मीद की आप इस नई पीढ़ी को राह दिखायेगे
और हर गली, हर गाँव और हर शहर में
किरन बेदी और केजरीवाल जैसे लोगो को आगे लायेंगे
जो आकर आगे इन भारत माता के कपूतो से
माँ भारती को मुक्त करा
एक नये भारत की नीव रख जायेंगे II
लेखक प्रवीन चन्द्र झांझी 'हारा'
No comments:
Post a Comment